राष्ट्रीय

चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान, बिलासपुर में 23 अप्रैल को मतदान, 23 मई को वोटों की गिनती

ईवीएम में उम्मीदवार की फोटो भी लगी होगी। आदर्श आचार संहिता के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन होगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

17 वे लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान रविवार शाम को कर दिया गया । रविवार शाम 5:00 बजे नई दिल्ली विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त लास्ट सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर तारीखों की घोषणा की। इस बार चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा।इसके लिए पहली अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी ।11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान संपन्न होगा। 18 अप्रैल को दूसरे, 23 अप्रैल को तीसरे, 29 अप्रैल को चौथे 6 मई को पांचवें 12 मई को छठवें और 19 मई को सातवें चरण के लिए मतदान किया जाएगा। 23 मई को वोटों की गिनती होगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान संपन्न होंगे। पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को 1 सीट के लिए , दूसरे चरण 18 अप्रैल को 3 सीटों के लिए और तीसरे चरण 23 अप्रैल को 7 सीटों के लिए चुनाव संपन्न कराये जाएंगे। मध्य प्रदेश में चुनाव 4 चरणों में संपन्न होगा।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होगा तो वहीं 18 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत कांकेर राजनांदगांव और महासमुंद में वोट डाले जाएंगे 23 अप्रैल तीसरे चरण में रायपुर बिलासपुर राजनांदगांव सरगुजा रायगढ़ कोरबा और जांजगीर चांपा में मतदान होगा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है ।इस बार का चुनाव कई मायनों में जुदा होगा। कुल 90 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।इस के लिए देशभर में 10 लाख के करीब पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे । पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 8.4 करोड़ मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, जिनमें से 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या ही 1.5 करोड़ से अधिक है। इस बार चुनाव के दौरान सभी ईवीएम में वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। ईवीएम में उम्मीदवार की फोटो भी लगी होगी। आदर्श आचार संहिता के दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन होगा । वही पेड न्यूज़ के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने के संकेत मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...