छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब पीने के लिए ठेले वाले से मांगा प्याज मना करने पर चाकू दिया घोंप

शराबियों की गुंडागर्दी ने तोड़ी सारी हदें

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

दो शराबी युवकों ने चखना के लिये एक सब्जी वाले से प्याज की मांग की नही देने पर दोनों युवकों ने सब्जी वाले पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।जिसे इलाज़ के लिये सिम्स में भर्ती कराया गया है।वही कोतवाली पुलिस ने देर रात दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि रविवार की शाम वीरेंद्र केशरी सब्जी का ठेला लेकर जगमल चौक की ओर जा रहा था।तभी वहां दो शराबी विकास यादव और निकेश श्रीवास पहुँचे,जहाँ उन्होंने उससे चखना खाने के लिये प्याज की मांग की,जिस पर सब्जी विक्रेता ने एक दो प्याज ले लेने की बात कही।इस पर दोनों ने और प्याज मांगा।लेकिन सब्जी विक्रेता ने मना कर दिया,तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया,जिससे वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे घायल अवस्था मे सिम्स में भर्ती कराया गया है।वही घायल की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने देर रात आरोपी हमलावरों विकास यादव उर्फ लल्लन और निकेश श्रीवास उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...