रायपुर

रफ़्तार का कहर :- ट्रेलर ने बाइक सवारों को लिया चपेट में….मौके पर दो की मौत, घर लौटते वक्त हुई घटना

रमेश राजपूत

रायपुर–  घटना रायपुर के उरला इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गणेश निर्मलकर और 38 वर्षीय दिलेश कुमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गणेश और दिलेश धमतरी के गोदेली-बेरला गांव के रहने वाले थे। दोनों बाइक से ही रायपुर आये थे और काम खत्म कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उरला इलाके में ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों लोगो को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर ने दोनों को बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। वही आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस