मल्हार

जनप्रतिनिधि होने का ऐसा रौब की सीएमओ को बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी…मल्हार नगर पंचायत में अध्यक्ष की मनमानी

उदय सिंह

मस्तूरी – प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कह दिया है कि कानून से ऊपर कोई नही है, इसके बावजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा सीधे सीधे पार्टी की छवि को धूमिल करने हरकतें की जा रही है, ताजा मामला नगर पंचायत मल्हार से सामने आया है, जहाँ एक टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने पार्षदों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बंधक बनाकर मारपीट की है और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

मामले में पीड़ित अधिकारी ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार में सीएमओ गिरीश कुमार चंद्रा पदस्थ है, जिन्हें बुधवार दोपहर अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त ने अपने कक्ष में बुलाया और एक टेंडर जारी करने के मामले में आगबबूला होते हुए कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करने लगे,

इस दौरान कक्ष में और भी पार्षद मौजूद थे, बावजूद इसके सीएमओ का गला दबाकर मारपीट की गई। मामले में पीड़ित सीएमओ उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर मल्हार चौकी शिकायत दर्ज कराने पहुँचे जहाँ उनका मुलाहिजा करा एफआईआर रजिस्टर्ड करने की प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि एक शासकीय अधिकारी से ऐसी हरकत संगीन अपराध है, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: चांटीडीह शराब दुकान में सेंधमारी…नकाबपोश ने छत की चादर खोलकर उड़ाई हजारों की शराब, VIDEO:-बिलासपुर में अवैध घुसपैठ पर पुलिस का बड़ा शिकंजा… 23 संदिग्ध डिटेंशन सेंटर भेजे गए सीआरपीएफ कैंप में जवान ने लगाई फांसी...पेड़ पर लटकी मिली लाश, बेटी को परेशान करने से रोका तो मां के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या... एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ... 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा का ‘25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान’, नौ प्रमुख आयोजनों से जन-जन तक पहुं... यूनो ऐप डाउनलोड कराने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 3.16 लाख की ऑनलाइन ठगी, मस्तूरी: गरीब हितग्राहियों के राशन में गड़बड़ी का आरोप, कोनी के राशन दुकान में 222 क्विंटल चावल की क... VIDEO:-  मटका बांधने स्वागत गेट पर चढ़े युवक की हुई मौत…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई ... मंदिर दर्शन की राह में मौत का करंट! रास्ते में टूटकर गिरे बिजली तार ने ली 45 वर्षीय ईश्वर अनंत की जा... बिलासपुर:- साइकिल के पानी की छींट से शुरू हुई रंजिश... हथौड़े से हत्या तक पहुंची, 16 साल के किशोर ने...