बिलासपुर

ऑटो की श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश…कलेक्टर ने ऑटो संघ के सदस्यों को दिलाई मतदाता शपथ, वोट अपील के लगाए गए पोस्टर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में हर मतदाता को जागरूक करने और मतदान केन्द्र तक लाने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां व्यापक पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसमें हर वर्ग अपनी भागीदारी बखूबी निभा रहा है। जिले के ऑटो चालकों ने भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया है। आरटीओ और यातायात पुलिस के जरिए इस अभियान को गति देते हुए आज स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में स्वीप का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑटो चालकों ने ऑटो के जरिए शत प्रतिशत वोट की आकृति बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिला ऑटो संघ के सदस्यों को स्वीप का दूत बनाकर उन्हें लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलायी।

बस और ऑटो में 07 मई को वोट देने की अपील युक्त पोस्टर लगाया गया। कलेक्टर ने स्वयं वाहनों में पोस्टर लगाया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत और स्वीप के नोडल अधिकारी आर. पी. चौहान, ट्रैफिक डीएसपी संजय यादव, जिला परिवहन अधिकारी असीम माथुर, अपर संचालक योगेश टंडन, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि सभी व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार ही नही हमारा कर्तव्य भी है। हमें अपने इस कर्तव्य को अवश्य निभाना चाहिए। 5 वर्षो में एक बार हमे यह अवसर मिलता है।

कलेक्टर ने ऑटो संघ के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने ऑटो के माध्यम से मतदाता जागरूकता के संदेश का प्रसार करें और हर मतदाता को चुनाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकरी ने कहा कि ऑटो चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

प्रतिदिन हजारों लोग आपके संपर्क में आते है। लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में ऑटो संघ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...