बिलासपुर

सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को मारा थप्पड़…. आक्रोशित जूनियर डॉक्सटर्स ने काम बंद कर किया प्रदर्शन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिम्स में जूनियर और सीनियर डॉक्टरों की बीच बुधवार को हुए विवाद से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया है। यही नही जूनियर डॉक्टरों ने इसकी शिकायत सीधे सिम्स के डीन से की है। जहाँ उनके उचित कार्यवाही के आश्वासन के बाद डॉक्टर अपने काम पर लौटे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, आपातकालीन वार्ड में बुधवार ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरणा को सर्जरी विभाग के सीनियर डॉक्टर केएन चौधरी ने निर्देशित किया कि एक मरीज को टिटेनस का इंजेक्शन लगा कर वार्ड में भर्ती करा दो। जूनियर डॉक्टर ने सीनियर के निर्देशों के मद्देनजर इंजेक्शन तो लगा दिया पर इसका उल्लेख इलाज की फाइल में करना भूल गए।

इस बात से नाराज सीनियर डॉक्टर गुस्से में आकर जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरणा को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इधर जैसे ही इस घटना की जानकारी जूनियर डॉक्टरों तक पहुंची तो सभी नाराजगी जताते हुए काम बन्द कर मेन गेट में जमा हो गए और सीनियर डॉक्टर के खिलाफ डीन से शिकायत करते हुए जाँच करवाने की मांग करने लगे। इसके बाद डीन केके सहारे जूनियर डॉक्टरों के पास पहुंचे और इस मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी जूनियर डॉक्टर अपने अपने काम पर लौट गए है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी