छत्तीसगढ़बिलासपुर

आचार संहिता लागू होने के बाद 72 घंटों में हटाने हैं सभी प्रतिबंधित बैनर पोस्टर, निगम का अमला इस अभियान में जुटा

आदर्श आचार संहिता को देखते हुए उपायुक्त श्री खंजाची कुम्हार द्वारा विकास भवन निगम कार्यालय के सभी दफ्तर में भ्रमण कर सरकारी कलैंडर व अन्य सामग्री को निकलवाया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आदर्श आचार संहिता लागू होने पर शहर में लगे पार्टी विशेष के बैनर व पोस्टर को अतिक्रमण निवारण दस्ता द्वारा हटाया गया। इस दौरान शहर भर में लगे पार्टी विशेष के वाल पेंटिंग को भी हटाने की कार्रवाई की गई।
आदर्श आचार संहिता लागू होते हुए संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई की गई। इसपर शहर भर में निगम के अतिकम्रण शाखा की अलग-अलग टीम द्वारा बैनर, पोस्टर, फैलेक्स, तोरण के साथ वाट पेटिंग भी हटाने के काम किया गया। सरकंडा मुख्य मार्ग, चांटीडीह, नेहरू चौक से तोरवा, हेमूनगर, व्यापार विहार रोड, नेहरू चौक से महाराण प्रताप चौक, तेलीपारा रोड, सिविल लाइन रोड, रिंग रोड नंबर 2, गौरवपथ, तारबाहर से गांधीचौक तक सभी मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट खंभे में लगे पोस्टर, होर्डिंग्स के साथ तोरण को भी निकालने की कार्रवाई की गई। सुबह से शाम तक चले इस अभियान में 485 पोस्टर, फ्लैक्स 07 व 252 तोरण निकाला गया है। इसी तरह 50 से ज्यादा जगहों में लगे वाल पेटिंग को निकाला गया। कमिश्नर श्री प्रभाकर पाण्डेय ने लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता को निगम क्षेत्र में अक्षरशः पालन करने की बात कही है।

आचार संहिता लागू होने के बाद संपत्ति विरूपण के लिए उपायुक्त खजांची कुम्हार व मिथलेश अवस्थी को कार्रवाई करने की जिम्मेदारी कमिश्नर श्री पाण्डेय ने दी थी। इस पर उपायुक्त खंजाची कुम्हार व मिथलेश अवस्थी ने शहर भर में भ्रमण कर होर्डिंग्स, फ्लैक्स, पोस्टर के साथ वाल पेंटिंग को हटवाने की कार्रवाई की।
आदर्श आचार संहिता को देखते हुए उपायुक्त श्री खंजाची कुम्हार द्वारा विकास भवन निगम कार्यालय के सभी दफ्तर में भ्रमण कर सरकारी कलैंडर व अन्य सामग्री को निकलवाया गया। इसी तरह निगम की वेबसाइट्स से फोटो व संदेश को भी हटाया गया।

error: Content is protected !!
Letest
शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स... मस्तूरी क्षेत्र के शातिर बाइक चोर गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार.... 6 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, 7 आ... आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर.... शिकार का पीछा कर वारदात को देते थे अंजाम, लूट की संपत्ति ... नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल के खिलाफ कोर्ट जाएगी एनएसयूआई.... छात्रों को न्याय दिलाने की तैयारी अचानकमार में एसीबी का शिकंजा: 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर-डिप्टी रेंजर गिरफ्तार...वन विभाग में भ्रष... रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 3 अवैध कॉल सेंटरों पर छापा....42 आरोपी गिरफ्ता... VIDEO:सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, फॉरेस्ट विभाग लापरवाह; एसी में बैठे अधिकारी मौके से दूर, ग्...