बिलासपुर

फोन पे पर पेमेंट की फर्जी तस्वीर दिखा 99000 की ठगी….ज्वेलरी शॉप संचालक ने दर्ज कराई एफआईआर

रमेश राजपूत

तखतपुर – थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रभदीप सिंह बग्गा की पंजाब ज्वेलर्स के नाम से दुकान है, जहाँ 12 अक्टूबर को उनके नही रहने पर उनके पिता गुरुचरण सिंह बग्गा दुकान में बैठे थे, तभी एक युवक सोने की चेन खरीदने पहुँचा, जिसे प्रार्थी ने 3 चेन दिखाई जिसमे से एक चेन युवक ने पसंद की जो करीबन 19.120 ग्राम कीमती 99,424 /- रूपये थी,

युवक ने फ़ोन पे से पेमेंट करने की बात कही और दुकान के क्यू आर कोड को स्कैन किया, जिसके बाद स्क्रीन शॉट दिखाया कि पेमेंट हो चुका है, जिस पर प्रार्थी ने बिल जिसमे युवक ने अपना नाम अमन अय्यर पता जरहाभाठा बिलासपुर बताया था और सोने की चेन उसे दे दिया, लेकिन जब उनका पुत्र दुकान पहुँचा तो उन्होंने उनसे पेमेंट होने की पुष्टि की तब पता चला कि पेमेंट नही हुआ है,

जिसमे बाद उन्होंने ने बैंक से भी इसकी जानकारी ली तब उन्हें अहसास हुआ कि उक्त युवक ने उन्हें फर्जी स्क्रीन शॉट दिखाकर धोखाधड़ी की है। मामले में प्रार्थी की शिकायत पर तखतपुर थाने में युवक के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज जिसमें वह आरोपी दिखाई दे रहा है उस तस्वीर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...