कोरिया छत्तीसगढ़

अलग-अलग स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपियों से 8 मोटरसाइकिल जब्त

रमेश राजपूत

कोरिया -बैकुण्ठपुर– प्रार्थी रोहित पटेल निवासी एम एल ए नगर बैकुंठपुर द्वारा दिनांक 23.9.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके निवास स्थल के सामने से उसकी अपाचे मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। जिसमे पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में चोरी हुए मोटरसाइकिल की लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 04/11/2021 को मुखबिर से सूचना मिला की एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल दिखा है सूचना के आधार पर मौके में पहुंचकर पूछताछ करने पर पता चला कि अपाचे मोटरसाइकिल प्रार्थी की मोटरसाइकिल है जिसे आरोपीगण लक्ष्मीकांत तिवारी पिता माधव प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष एवं अतुल तिवारी पिता दिनेश प्रताप शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसाताल बिछिया टोला थाना केल्हारी द्वारा चोरी किया गया है साथ ही आरोपियों ने एक और होंडा साइन मोटरसाइकिल चेचिस नम्बर  ME4JC65GJ7135915  व इंजन नम्बर JC65E72210170 भी केल्हारी क्षेत्र से चोरी किये हैं बताने पर उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। वही दूसरी ओर दिनांक 3/11/ 2021 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बिना नंबर के 02 मोटरसाइकिल देवयानी बांध के पास रखा है और बेंचने हेतु  ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु मुखबिर के बताए हुए जगह पर जाकर देखे वहां बिना नम्बर की दो मोटरसाइकिल मिली पूछने पर बलकरण उर्फ चरकु निवासी बंजारी डाँड़ ने उसकी मोटरसाइकिल होना बताया, दस्तावेज दिखाने के लिए कहने पर दस्तावेज नहीं दिखाया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि ये मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे जिला अनूपपुर के एक चोर से प्रतापसिंह उर्फ बल्लू निवासी बंजारी डाँड़ व संजय साहू निवासी बंजारी डाँड़ के साथ मिलकर सस्ते दाम पर खरीदकर बेंचते है साथ हीं चार और चोरी की मोटरसाइकिल संजय और प्रतापसिंह के पास होना बताया सभी के पास से कुल 06 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उक्त सभी मोटरसाइकिलें चोरी के होने के संदेह पर जप्त धारा 41(1)(4) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्य वाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स...