क्राईम

अपनी नातिन का इलाज कराने पहुंचे बुजुर्ग को हाईवा ने रौंदा, दुर्घटना कारी हाईवा को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

आलोकशनिवार को लोरमी रेस्ट हाउस चौक के पास तेज रफ्तार बेलगाम हाईवा ने एक बुजुर्ग किसान को रौंद दिया। हादसा इस कदर भयानक था कि दुर्घटना के बाद सड़क पर मृतक के जिस्म के छोटे-छोटे टुकड़े बिखर गए। मनकी निवासी 59 वर्षीय सिया राम कोसले अपनी नातिन का इलाज कराने अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ लोरमी के बिसेन चाइल्ड अस्पताल आया हुआ था। सियाराम सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी09 जे 7300 ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। वाहन उसके ऊपर से गुजर गई और बुजुर्ग के जिस्म के चिथड़े उड़ गए । दुर्घटना को अंजाम देकर हाईवा चालक हाइवे समेत भाग खड़ा हुआ लेकिन बाद में पुलिस पॉइंट चलने की वजह से हाईवा को चालक समेत मुंगेली के चकोर गांव में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मृतक सिया राम कोसले पेशे से किसान था। हाईवे होने की वजह से यहां से वाहन हमेशा तेज रफ्तार से भागते हैं जिस कारण इस तरह की दुर्घटनाएं आए दिन होती है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...