महासमुंद

उड़ीसा से गाँजा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी… फिर एक कार से 50 लाख का गाँजा बरामद, मध्यप्रदेश लेकर निकला था बड़ी खेप

भुवनेश्वर बंजारे

महासमुन्द – उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा भरकर जा रहे एक कार को गुरुवार को पुलिस ने जब्त किया है। मौके से एक अन्तर्राज्जीय तस्करी करने वाले आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 100 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से एक कार में बड़ी मात्रा में गाँजे की तस्करी करते हुए एमपी ले जाया जा रहा है जिस पर पुलिस ने नाकेबंदी कर संदेह के आधार पर कार क्रमांक एमपी 19 सीसी 6919 को पुलिस ने रुकवाया। पुलिस को देख गाड़ी में सवार आरोपी गाड़ी छोड़कर वहां से जंगल की ओर भाग निकला जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि सतना जिले का रहने वाला विनोद सिंह उड़ीसा से मध्य प्रदेश गाँजा की तस्करी करने आया हुआ था पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो कार के पीछे डिक्की और बिच सीट में 04 नग प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल 100 नग पैकेट खाकी कलर के टेप से टेपिंग किया हुआ साथ ही सफेद पॉलिथिन से लिपटा हुआ था। जिसमे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।

वाहन में कुल 04 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है जिसे पर महासमुंद पुलिस में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। महासमुंद पुलिस ने बताया कि वर्ष 2023 में अब तक 92 प्रकरणों में 169 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से कुल 17 करोड 50 लाख रूपये का 6704 किलोग्राम गांजा और लगभग 03 करोड कीमत के 74 वाहन को जब्त किया जा चुका है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...