बिलासपुर

बाइक चलाने के नाम पर मार दिया चाकू.. तीन आरोपी समेत 2 नाबालिग सिविल लाइन पुलिस के हिरासत में.. मिनी बस्ती बना चाकूबाजों का गढ़..

रमेश राजपूत

बिलासपुर-बाइक ठीक से ना चलाने के नाम पर चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.. बिलासपुर शहर जैसे जैसे ही स्मार्ट सिटी का रूप लेता जा रहा है वैसे-वैसे यहां अपराधी गतिविधियों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है खासकर शहर का मिनी बस्ती इलाका इन दिनों चाकूबाजों का गढ़ बन गया है.. छोटी-छोटी बात पर चाकू निकाल लेना और अंधाधुंध तरीके से चला देना यह साबित करता है कि इन्हें कानून का डर बिल्कुल भी नहीं है बिलासपुर के जरहाभाटा में स्थित मिनी बस्ती पहले नशे का गढ़ तो था ही साथ ही अब चाकूबाजों कभी अड्डा बन गया है.. पिछले दिनों मिनी बस्ती के ही कुछ लोगों द्वारा तीन लोगों के साथ चाकूबाजी की गई थी जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी उसके बाद एक बार फिर मिनी बस्ती के युवकों द्वारा चाकूबाजी का मामला सामने आया है.. दरअसल कुरूद निवासी विकास मिश्रा अमेरी चौक में स्थित एक दुकान से अपनी मोटरसाइकिल में जा रहा था उसी दौरान अमेरी तरफ से आरोपी पवन श्रीवास, सतनारायण डहरिया, आनंद देवांगन आ रहे थे दौरान उन्होंने विकास मिश्रा की गाड़ी रोककर उसे गाड़ी ठीक से ना चलाने की बात पर धमकी देने लगे और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी इस दौरान आरोपियों में से एक युवक द्वारा चाकू निकालकर विकास मिश्रा के पेट में गड़ा दिया गया.. तीनों आरोपी के साथ दो नाबालिग साथी भी शामिल थे चाकूबाजी की घटना को देखकर आसपास के लोगों और दुकानदार द्वारा दो आरोपियों को पकड़ा गया.. जिसके बाद सिविल लाइन थाने को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई पुलिस ने 10 घंटे के भीतर घटना में सम्मिलित सभी आरोपियों को पकड़ा और उन पर आगे की कार्रवाई की जा रही है..

लेकिन शहर में जिस तरह लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही है उसे कहीं ना कहीं पुलिसिंग पर भी सवाल उठने लगी है छोटी-छोटी बात पर चाकू चला देने वालों को अब कानून का डर नहीं रह गया है पुलिस द्वारा भी ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई ना होना अपराधों के बढ़ने का एक कारण जरूर है क्योंकि पिछले कुछ दिनों में ऐसे अपराधिक प्रवृति वाले लोगों के द्वारा उत्पात मचाने पर भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना इनका हौसला बुलंद करता है.. इसका सबसे बड़ा उदाहरण तारबाहर थाने के सामने दो गुटों के बीच हुई तनातनी से लिया जा सकता है.. दर्जनभर से अधिक युवकों की पहचान होने के बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई उनमें से अधिकतर युवक तालापारा और मिनी बस्ती के थे जिनके पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो चुके हैं.. जाहिर सी बात है कि थाने के बाहर हथियारबंद युवक जब व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करते हैं और उन पर कोई कड़ी कार्यवाही नहीं होती है तो उनके हौसले ऐसे ही बुलंद होते हैं..

error: Content is protected !!
Letest
सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ...