बिलासपुर

फिर सुर्खियों में आया गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, हॉस्टल मेस में चाकू निकालकर छात्र को दौड़ाया… दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना पुलिस ने गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के हॉस्टल मेस में छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने व मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 12/26 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हर्ष अग्रवाल छात्र, जीजीयू ने 11 जनवरी 2026 को थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 6 बजे तांतया भील बालक छात्रावास में संचालित मेस में नाश्ते के दौरान आलूगुंडा अन्य छात्र को देने की बात कहने पर मेस कर्मचारी दीपक केवट और दीपेंद्र केवट ने विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मेस के प्लेटफार्म पर चढ़कर चाकू से मारने के लिए दौड़ाया, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपियों दीपक केवट 21 वर्ष एवं दीपेंद्र केवट 19 वर्ष निवासी करही, थाना बिर्रा, जिला सक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी जप्त किया गया। आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों को 12 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...