तखतपुर

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, .. लाखों की नगदी पर किया हाथ साफ,,

भुनेश्वर बंजारे

तखतपुर-स्थानीय पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी चोरों के हौसले पस्त नही हो रहे है। वह बेधड़क चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला तखतपुर के वार्ड क्रमांक 3 रामनगर का सामने आया है। जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने अनिल सिंह ठाकुर के सुने मकान पर धावा बोलकर नगदी एक लाख 40 हजार रुपए उड़ा लिया। दरसअल रविवार दोपहर करीब 2 बजे अनिल सिंह ठाकुर अपने परिवार के साथ अपने घर में ताला बंद कर अमरकंटक घुमने गया हुआ था।

इस बीच सुने मकान का फायदा उठाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को आजम दिया। जिसकी जानकारी प्रार्थिया को सुबह उनके पड़ोसियों ने दी। जिसपर प्रार्थी के भाई मोनू ठाकुर मौके पर पहुँचे। जहाँ घर मे सामने एवं अंदर के बेडरूम का ताला टूटा हुआ था आलमारी एवं बेड में रखे सामान अस्त व्यस्त बिखरा पडा था। वही दिवान के दराज के अंदर 140000/- रूपये,जिसमें 500-500 के 260 नोट कुल 130000/- रूपये एवं 100-100 के 100 नोट कुल 10.000 जुमला रकम 140000/- रूपये थे। वह वहाँ से गायब मिले जिसकी लिखित शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई गई है। वही मामले में स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी