बिलासपुर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 17 लाख 50 हजार की ठगी….शहर के दो युवक आये झांसे में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अब तक कई मामले नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के सामने आ चुके है बावजूद इसके अब तक लोग सावधान नही हुए है और शातिर ठगों के झांसे में आकर अपने पैसे गंवा रहे है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें शातिर ठगों ने सरकंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर मोपका में रहने वाले अरमान खान और उसके परिचित जीवन कुमार से कुल 17 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। मामले में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 मई 2021 को दोपहर करीब 12.00 बजे मोबाईल नंबर 8348582748 से स्मृता पाण्डेय नामक महिला का मेरे मोबाईल नंबर 7224052944 मे वाट्सएप काल आया और अपने आप को वह रेल्वे भर्ती बोर्ड की अधिकारी बताते हुये मुझे रेल्वे मे नौकरी करना चाहते हो कि नही कहकर पुछी तो मै हामी भर दिया था तो वह मुझे डीआरएम आफिस हावडा कलकत्ता बुलाई तो मै 12 मई 2021 को स्मृता पाण्डेय के बुलाने पर कलकत्ता गया वहां राहूल सरकार एवं स्मृता पाण्डेय दोनो डीआरएम आफिस के पास मिले और रेल्वे मे भर्ती प्रक्रिया समझाये और असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के पद पर स्पोर्टस कोटा मे भर्ती होने के संबंध मे मेरा टेस्ट लिये

तथा मेडिकल कराना है करके 40000 रूपये नगद लिये और रिपोर्टिंग के नाम पर राहूल सरकार 40000 रूपये नगद लिये तथा मुझे मेडिकल का कागज देकर रेल्वे मे नौकरी लगने का विश्वास दिलाये 02 दिन बाद मै बिलासपुर वापस आ गया दिनांक 28.05.2021 को मेरे घर के पता पर चयनित लेटर प्राप्त हुआ जिसके बाद राहूल सरकार हावडा से फोन कर मुझे बोला कि तुम्हारा रेल्वे मे असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के पद पर चयन हो गया है आगे की प्रक्रिया के लिये कुल 900000 रूपये लगेगा बोला तो मै उसी बीच अपने परिचित के जीवन कुमार के नौकरी के लिये भी बात किया तो राहूल सरकार द्वारा जीवन कुमार को टिकट कलेक्टर स्पोर्टस कोटा ग्रुप सी के तहत नौकरी लगा देने का आश्वासन दिया और उसके एवज मे 8 लाख रूपये लगेगा बोला तो मै और जीवन कुमार ,

राहूल सरकार तथा स्मृता पाण्डेय की बातो मे आकर दिनांक 29.06.2021 से लेकर दिनांक 30.08.2021 तक अलग अलग किश्तो मे नगद एवं आनलाईल ट्रांसफर बैंक खाता मे कुल 17 लाख 50 हजार रूपये दिया हूं दिनांक 30.08.2021 को राहूल सरकार एवं स्मृता पाण्डेय हमे ट्रेनिंग लेटर एवं आईडी लेने के लिये डीआरएम आफिस आसनसोल बुलाये तो मै जीवन कुमार आसनसोल डीआरएम गये वहां एक श्यामा पद चौधरी नामक व्यक्ति को हमारे पास भेजे जो हमे डीआरएम आफिस आसनसोल का क्लर्क होना बताकर फार्म भराकर आईडी एवं ट्रेनिंग लेटर एवं गेट पास दिया ,जिसे लेकर मै दिनांक 31.08.2021 को ट्रेनिंग सेटर धनबाद भुली वासेपुर जोनल ट्रेनिंग स्कूल गया तथा जीवन कुमार आसनसोल ट्रेनिंग स्कूल गया , मै जब ट्रेनिंग सेटर धनबाद भुली वासेपुर जोनल ट्रेनिंग स्कूल गया तो जोनल ट्रेनिंग स्कूल वालो ने मेरे सारे डाक्युमेन्ट को देखे और बताये की यह सब कागजात फर्जी है तब मुझे ज्ञात हुआ कि राहूल सरकार , स्मृता पाण्डेय एवं श्यामा पद चौधरी के द्वारा मुझे तथा मेरे परिचित जीवन कुमार को नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी कर आनलाईन 1070000 रूपये एवं नगद मे 680000 रुपये कुल 1750000 रूपये का धोखाधडी किये है ।पुलिस ने राहूल सरकार , स्मृता पाण्डेय , श्यामा पद चौधरी के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...