बिलासपुर

सिम्स में आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच प्रभावित, सेम्पल भेजे गए रायगढ़… किट की कमी को बताया जा रहा वजह

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सिम्स में आरटी-पीसीआर जांच बंद है। स्वास्थ्य विभाग के आंकलन से दुगनी तेजी से बढ़े कोरोना मरीजो के संख्या ने सिम्स के वारयोलॉजी लैब में चल रहे आरटी-पीसीआर जांच की प्रक्रिया को असंतुलित कर दिया है। जिस वजह से बीते दो दिनों से संदेहियों के आरटी-पीसीआर के लिए, लिये गए सैंपलो कि जांच ही नही हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दो, तीन और चार सितंबर को लिए गए सैंपलों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ भेजा गया है। अब वहां से जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

शहर सहित जिले में सिर्फ एंटी-जन के भरोसे कोरोना की जांच हो रही है। इधर सिम्स के अफसरों ने बताया कि जांच किट खत्म हो गई है इसलिए अभी आरटी-पीसीआर जांच रोक दी गई है। अफसरों ने बताया कि संभवता रविवार तक किट आ जाएगी और संभवता सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मशीन की क्षमता से ज्यादा सैंपल रोज जांच के लिए आ रहे थे। इस कारण सैंपलों की पेंडिंग बढ़ती जा रही थी। अब धीरे-धीरे बेहतर व्यवस्था हो जाएगी और सभी जांच समय पर होगी।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...