बिलासपुर

ऑटो सवार दंपति का बैग उड़ाने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार… सरकण्डा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ऑटो में सवार दंपति के ज्वैलरी से भरे बैग पर अपना हाथ साफ करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। घटना की शिकायत के चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को चोरी हुए बैग के साथ पकड़ लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कोयला विहार लगरा निवासी प्रार्थी ने शनिवार को सरकंडा थाने में चोरी की शिक़ायत दर्ज करते हुए बताया कि वह एमपी अनूपपुर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर 24 अगस्त को बिलासपुर लौटे। जहां बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से उन्होंने कोयला विहार लगरा के लिए ऑटो किराए पर लेकर घर पहुंचे। इसी बीच सवारी के वेश में अज्ञात आरोपी द्वारा लाल रंग का बैग पर अपना हाथ साफ कर दिया गया। जिसमे प्रार्थी की पत्नी के 6 नग साड़ी, कपड़े और सोने का लाकेट करीब 22 ग्राम सोना जुमला किमती 150000 रू. रखा हुआ था। इधर मामले में तत्काल ही स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हे पता चला कि श्याम नगर चिंगराजपारा निवासी रघुनंदन निषाद गहने बेचने की फ़िराक में ग्राहक ढूंढ रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी के समान को बरामद कर लिया है। वही आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त मामले के संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. जे. पी गुप्ता, प्रधान आर. विनोद यादव, आरक्षक मिथलेश सोनी, विवेक रॉय, संजीव जांगडे का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी