जांजगीर चाँपा

मछली पकड़ने गये 2 युवकों की मिली लाश,,,कल रात से निकले थे मछली मारने,,,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा–  जिले के कोटमीसोनार गांव के कर्रा नाला मे 2 युवकों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया,लोगो ने नाले में लाश देखकर इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। वही इस पूरे मामले में  पुलिस ने बताया कि विनोद धनुहार और गंगाराम धनुहार कल रात अपने रिश्तेदार के साथ बांध मे मछली पकड़ने जाने की बात कहकर घर से निकले थे,

मगर सुबह तक दोनो घर नही लौटे। आज सुबह परिजनों ने पुलिस को  सूचना दी तब बांध के आस पास तलाशी के दौरान दोनों युवकों की लाश कर्रा नाला मे सीमेंट पाईप के पास फंसी मिली।जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत पानी मे दम घुटने से हुई है।

वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी