कोटा

एसडीएम ने धान उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण…टोकन व्यवस्था और तौल प्रक्रिया का लिया जायजा

प्रेम सोमवंशी

कोटा- अनुविभाग में समर्थन मूल्य में की जा रही धान खरीदी का आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टी.आर.भारद्वाज ने आज औचक निरीक्षण किया। श्री भारद्वाज ने धान उपार्जन केन्द्र अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा एवं करगीकला का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था, बारदाना, पानी एवं उपार्जन केन्द्र के व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

किसानों ने व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। धान उपार्जन केन्द्र करगीकला एवं धूमा में टोकन जांच कर धान तौलते समय धान की गुणवत्ता एवं उनकी मात्रा का अवलोकन किया गया, जिसमें सही मात्रा में धान तौल होना पाया गया। सभी उपार्जन केन्द्रों के समिति प्रबंधक को सुव्यस्थित धान खरीदी करने के निर्देश दिये गये है।

श्री भारद्वाज ने अनुविभाग कोटा अंतर्गत चल रहे वैक्सीनेशन महाभियान का भी निरीक्षण किया। ग्राम अमाली, करगीखुर्द, नगचुई, धूमा एवं करगीकला वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण हेतु आये व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य निरीक्षक कोटा श्याम वस्त्रकार, डाॅ. मनोज राज एवं धान खरीदी केन्द्र के समिति प्रबंधक, ऑपरेटर एवं समस्त वैक्सीनेटर स्टाॅफ उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच...