बिलासपुर

बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन दिन में सड़क पर खड़े भारी वाहन से दूसरा जानलेवा हादसा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहन अब लोगों की जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी ओवरब्रिज पर शनिवार तड़के एक बार फिर ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय पिकअप चालक की जान चली गई। सड़क पर खड़े हाइवा के पीछे तेज रफ्तार पिकअप जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हैरानी की बात यह है कि हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। तीन दिन के भीतर सड़क पर खड़े भारी वाहन से यह दूसरा जानलेवा हादसा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी बेखबर नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 28 नवंबर की सुबह करीब 3:45 से 4 बजे के बीच की है।

एचपीएस लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की बोलेरो पिकअप क्रमांक CG 04 RB 1915 दवाइयां और पार्सल लेकर रायपुर से अंबिकापुर जा रही थी। वाहन को बिहार के सिवान जिले के निवासी रवि पुरी, पिता ओशिहर पुरी, चला रहे थे। जैसे ही पिकअप कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी स्थित रतनपुर रोड ओवरब्रिज के पास पहुंची, वहां खड़े हाइवा क्रमांक CG 10 AF 4715 से पीछे से जा टकराई।
कंपनी के लॉजिस्टिक परिवहन का काम देखने वाले प्रार्थी हरविंदर सिंह सलूजा ने पुलिस को बताया कि हाइवा चालक वाहन को लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। हाइवा की बैकलाइट नहीं जल रही थी और न कोई संकेतक था जिसके कारण पीछे से आ रही पिकअप उससे टकरा गई। हादसे में चालक रवि पुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रार्थी मौके पर पहुंचे, जहां पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त और चालक मृत अवस्था में मिला।

हादसे के बाद हाइवा छोड़कर भागा चालक

दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

तीन दिन में दूसरा हादसा, फिर भी नहीं चेते जिम्मेदार

गौरतलब है कि बुधवार शाम रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरारी के पास भी सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक जा घुसी थी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। अब सेंदरी ओवरब्रिज पर दूसरा हादसा सामने आने के बाद हाईवे पर खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर रात के अंधेरे में हाईवे और ओवरब्रिज पर भारी वाहन किसकी अनुमति से खड़े किए जा रहे हैं? क्या वाहनों की बैकलाइट, पार्किंग लाइट और सुरक्षा संकेतकों की जांच नहीं होती? लगातार हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता किसी बड़ी त्रासदी को न्योता दे रही है। सड़क पर खड़े वाहन कब तक राहगीरों के लिए मौत का जाल बने रहेंगे, यह बड़ा सवाल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित,