सीपत

एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और भूमिपूजन 28 विकास कार्यों का लोकार्पण, 12 नए कार्यों की रखी आधारशिला,

उदय सिंह

बिलासपुर – परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एनटीपीसी सीपत ने बड़ी पहल की है। शनिवार को ग्राम पंचायत सीपत में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत कुल 11.46 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन किया। इनमें 5.22 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 28 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 6.24 करोड़ रुपये के 12 नए विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन विकास कार्यों का लाभ सीपत, जांजी, कर्रा, कौड़िया, रलिया, देवरी, रांक, गतौरा और लुतरा सहित नौ परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों को मिलेगा। कार्यों में आधारभूत संरचना का विकास, तालाबों का जीर्णोद्धार तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित सुविधाओं का विस्तार शामिल है। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर के माध्यम से परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्य सराहनीय हैं। उद्योगों की सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। एनटीपीसी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही देश का विकास है। एनटीपीसी सीपत बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर आमंत्रित करने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन का आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सीएसआर के कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। वहीं पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने विकास कार्यों के लिए एनटीपीसी का आभार जताते हुए कौशल विकास और सामाजिक विकास से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय शंकर दुबे ने सीएसआर के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अरुणा सूर्या एवं राजेन्द्र धीवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती देवी, विभिन्न जनपद सदस्य, ग्राम पंचायतों के सरपंच, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में बिलासपुर :- ड्यूटी पर निकले आरक्षक की संदिग्ध मौत, आईटीआई गेट के पास बेसुध मिला जवान, पैर में चोट के... VIDEO बिलासपुर:- चाकू के साथ वायरल रील ने खड़े किए सवाल, धमकी देने का भी दावा; वीडियो की सत्यता जांच... घर के दरवाजे पर पत्थर फेंकने को लेकर विवाद, कैंची से हमला; कैफे कर्मचारी पर चाकू से वार, दो अलग-अलग ... आधी रात घर में घुसे, मोबाइल झपटा और फर्जी UPI बनाकर खाते से पार कर दिए लाखों! 48 घंटे में तीन आरोपी ... पत्रकार कॉलोनी के विकास में इरशाद अली का योगदान सराहा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया सम्मानित, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी, बेलगहना और जुनापारा चौकी प्रभारियों की बदली, 6 अधिकारी-कर्मच...