बिलासपुर

शांता फाउंडेशन ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान, सामाजिक चेतना और सेवा कार्यो के लिए फाउंडेशन को मिली है विशेष पहचान

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की गति कम हो रही है। कोरोना को काबू पाने में जिले में बहुत बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ कोरोना योद्धाओं ने महती भूमिका निभाई है। कोरोना योद्धाओं के ऊर्जा को बनाए रखने के लिए शांता फाउंडेशन द्वारा रविवार को लखीराम ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे कोरोना के साए के बीच योद्धा की तरह काम करने वाली सामाजिक संस्थाओ,पत्रकार, पुलिस ,स्वास्थ्य कर्मी, गौ सेवकों, पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया,एडिशनल एसपी उमेश कश्यप,डॉ बीआर नन्दा,कृषि वैज्ञानिक डॉ शिल्पा कौशिक पहुँचे थे। जिन्होंने कोरोना के फस्ट और सेकेण्ड वेव में सराहनीय प्रयास करने सभी उपस्थित योद्धाओं की जमकर तारीफ की गई।

इस बीच पंजाबी मानव सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत अरोरो सहित सदस्यों को सम्मानित किया गया। आपको बता दे पूरे कोरोना काल मे पंजाबी सेवा समिति द्वारा अंतिम पंक्ति तक उचित व्यवस्था उपलब्ध कराया है। चाहे वह ट्रेन के यात्रियों के लिए खाने की व्यवस्था हो या हॉस्पिटल में बिस्तरो की या फिर ऑक्सीजन सिलेंडर की..शायद यही वजह है कि अब अन्य समाज सेवी संस्थाओं के लिए पंजाबी सेवा समिति मिसाल बन गई है। इनके साथ ही कोरोना के ख़ौफ़ के बीच पल पल की जानकारी आम जनता तक पहुँचााने के लिए संघर्षरत  जिले के पत्रकारों और सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों का सम्मान किया गया। गौरतलब है की शांता फाउंडेशन द्वारा लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है, जिनके सदस्य नीरज गेमनानी सहित सदस्यों के प्रयासों का यह सफर निरंतर जारी है, जो सराहनीय है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी