बिलासपुर

बिल्डर ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर फ्लैट के नाम पर की धोखाधड़ी…39 लाख रुपए का लगाया चूना, दर्ज हुई एफआईआर

रमेश राजपूत


बिलासपुर – जिले में जमीन और कंस्ट्रक्शन के नाम पर अब धोखाधड़ी और ठगी के मामले आम होने लगे है, एक तरह से शातिर माफिया भोले भाले लोगों को प्रॉपर्टी के नाम पर अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला तारबाहर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ विनोबा नगर निवासी 52 वर्षीय राजनाथ सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह के साथ वालिया बिल्डर्स के संचालक राजेश सेठ, रजनी सेठ और सेंट बैंक होम फाइनेंस लिमिटेड के शशि भूषण कर्ना, अर्पणा विश्वास, नितिन निगम और बैंक कर्मचारियों ने मिली भगत कर 39 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। प्रार्थी ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जहां उन्होंने बताया कि 29.09.2017 को विनायका हाईट्स में फ्लैट क्रमांक 405, कुल रकबा 1268 वर्गफुट का सौदा 39 लाख रुपए में तय किया गया था जिसका एग्रीमेंट हुआ था और 20.11.17 को पंजीयन की प्रकिया भी पूर्ण की गई थी, जिसके लिए बिल्डर ने ही सेंट बैंक से 30 लाख रुपए फाइनेंस भी प्रार्थी के नाम पर करवाया था, वही पंजीयन के दौरान 3 लाख रुपए का चेक और 30 लाख रुपए जो फाइनेंस हुए थे उसे भी चेक के माध्यम ले लिया गया था, लेकिन इसके बाद बीच मे भी बिल्डिंग निर्माण का कार्य रोक दिया गया और उसे पूर्ण नही किया गया और न ही कब्जा दिया गया। मामले में बाद में दो मामले उक्त बिल्डर और जमीन के बारे में प्रार्थी को हुई कि वह जमीन गौठान के सरकारी जमीन पर कब्जा कर के बनाई जा रही थी और उक्त जमीन पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा में गिरवी थी। मामले की जानकारी लगते ही प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी का अहसाह हुआ, जिसे बिल्डर राजेश सेठ, रजनी सेठ और बैंक अधिकारी शशिभूषण कर्ना, अर्पणा विश्वास, नितिन निगम और अन्य ने मिली भगत कर अंजाम दिया है। प्रार्थी ने अब तक बैंक को क़िस्त के रूप में 6 लाख 50 हजार रुपए भी अदा कर दिए है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फ़िलहाल मामले में प्रार्थी की शिकायत पर बिल्डर राजेश सेठ, रजनी सेठ और बैंक अधिकारी शशिभूषण कर्ना, अर्पणा विश्वास, नितिन निगम और अन्य के खिलाफ धारा 420, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी