बिलासपुर

शीत लहर में कड़ाके की ठंड से जन जीवन हो रहा प्रभावित…. जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय सारणी में किया परिवर्तन

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में इनदिनों पढ़ रही कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने स्कूल समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 23 दिसंबर, 2021 से ऑफलाइन क्‍लासेज़ के लिए स्कूल का समय बदल दिया है। अब कक्षाएं सुबह 7.30 बजे की बजाय सुबह 9.30 बजे और 12.45 बजे से लगेंगी। न्यायधानी में अचानक तापमान में आई गिरावट और जिले में बढ़ती ठंड के चलते यह फैसला लिया गया है। बुधवार को बिलासपुर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार ,दो पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शुक्रवार, प्रथम पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक प्रातः 9:00 से अपरान्ह 12:30 बजे तक संचालित होगी।

वही दूसरी पाली में हाई एवं हायर सेकेण्डरी अपरान्ह 12:45 से अपरान्ह 4:15 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा शनिवार को दूसरी पाली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक अपरान्ह 12.45 से अपरान्ह 4:15 बजे तक एवं प्रथम पाली में हाई एवं हायर सेकेण्डरी प्रातः 9:00 से अपरान्ह 12:30 बजे तक स्कूलोंं का संचालन किया जाएगा। जबकि एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार अपरान्ह 12:45 से अपरान्ह 4:15 बजे तक एवं शनिवार को प्रातः 9:00 से अपरान्ह 12:30 बजे तक संचालित होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी