रतनपुर

शक्ति की उपासना का महापर्व शुरू…पूरे दस दिनों तक जारी रहेगा भक्ति और आस्था का उत्सव,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शारदीय क्वांर नवरात्रि महोत्सव 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो गई है। माँ महामाया मंदिर रतनपुर में नवरात्र के पहले दिन प्रातः 7 बजे से विशेष पूजा अर्चना के साथ 31 हजार मनो कामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए । शतचंडी रूज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, माता सेवा प्रतियोगिता सहित विभिन्न अनुष्ठान भी शुरू हो गए। हजारो वर्ष प्राचीन आदि शक्ति श्री महामाया देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो गई है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगी ।

नवरात्रि पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है तथा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं । महामाया मंदिर में प्रातः 7 बजे घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना के साथ ही मुख्य ज्योति कलष के साथ 31 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई । इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ, श्रीमद् देवी भागवत व श्रीमद् भागवत पुराण का पाठ, शतचंडी यज्ञ, प्रवचन एवं माता सेवा गीत प्रतियोगिता भी शुरू हो गई ।

नवरात्र के दौरान दैनिक पूजा के बाद सुबह 6 बजे प्रभात आरती होगी। वही संध्या 7 बजे शाम को दुर्गा चालीसा, शीतलाष्टकम, अन्नपूर्णा स्तोत्रम विध्यवासिनी चालीसा महालक्ष्मी स्तोत्र के साथ महाआरती होगी। वही महामाया मंदिर मे बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क भंडारे व रहने की व्यवस्था महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी