सक्ती

पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार…घटना के बाद हो गए थे फरार,

भुवनेश्वर बंजारे

सक्ती – जिले के थाना बाराद्वार क्षेत्र में घटित एक गंभीर अपराध के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के साथ जबरन सामूहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 47/26 धारा 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम भुरसीडीह निवासी दिलीप सिदार एवं अशोक कुमार चौहान द्वारा पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर सामूहिक बलात्कार किया गया। इस संबंध में पीड़िता की माता द्वारा थाना बाराद्वार में लिखित आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि दोनों आरोपी बाराद्वार बस स्टैंड के पास भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के निर्देशन में थाना बाराद्वार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 06 फरवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप सिदार पिता कन्हैया लाल सिदार उम्र 29 वर्ष एवं अशोक कुमार चौहान पिता स्वर्गीय भुवन लाल चौहान उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम भुरसीडीह थाना बाराद्वार जिला सक्ती शामिल हैं। पुलिस द्वारा दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक यशवंत राठौर, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, प्रेमनारायण राठौर एवं आरक्षक बुधेश्वर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी