रतनपुर

कोयला लेकर निकले ड्राइवर ने रास्ते में की मिलावट, कंपनी के अधिकारियों ने पकड़ा रंगे हाथ…हुई शिकायत

जुगनू तंबोली

रतनपुर – छत्तीसगढ पावर एंड कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड कोल वाशरी सिरगिट्टी बिलासपुर के लिए सरायपाली कोरबा से कोयला लेकर निकले ड्राइवर में बीच रास्ते मे कोयला चोरी कर उसमें रिजेक्ट कोयला मिला दिया और फिर कंपनी पहुँचा, जहाँ सीनियर मैनेजर ने इस ट्रक के कोयले में अफरा तफरी की आशंका हुई जिसने जब कोयले की जांच की तो पाया ट्रक में अमानक स्तर का कोयला है, जिसके संबंध में जब ट्रक क्रमांक CG.10 R 0552 के ड्राईवर प्रमेंद्र कुमार साहू पिता बलराम प्रसाद साहू उम्र 22 साल निवासी मोहतराई थाना रतनपुर से पूछताछ की तो उसकी चोरी पकड़ी गई,

उसने बताया कि उसने मौर्य कोलडिपो मोहतराई में कोयला उतरवाकर उसमें डोलाचार व रिजेक्ट कोयला मिक्स करवाया है। जिसके पकड़े जाते ही ड्राइवर फरार हो गया है। मामले में कंपनी के जीएम पार्थो चक्रवर्ती की रिपोर्ट पर अमानत में खयानत धारा 407 आईपीसी के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

ग़ौरतलब है कि कोरबा से लेकर बिलासपुर तक रास्ते मे कई अवैध कोल डिपो संचालित है, जहाँ मिली भगत कर कोयले की चोरी का खेल किया जाता है, जिसमें ज्यादातर ट्रकों से कोयला निकालकर अमानक स्तर के कोयले की मिलावट कर अवैध कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी