बिलासपुर

पुलिस कर्मियों के जीपीएफ खाते में डांका डालने वाली  महिला एएसआई गिरफ्तार…59 लाख 75 डकार कर हो गई थी फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर- पुलिस कर्मचारियों के जीपीएफ खाते से लाखो रुपए हजम करने वाली फरार सहायक उपनिरीक्षक को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने महिला उपनिरीक्षक को उड़ीसा से पकड़कर लाई है। आपको बता दें कि तोरवा निवासी एएसआई मधुशीला सुरजाल एसपी कार्यालय में फंड शाखा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ थी। इस दौरान उसने प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव के जीपीएफ खाते में रुपये नहीं होने के बाद भी 15 लाख रुपये आहरित कर लिया। यही नहीं इसी तरह उसने अन्य पुलिसकर्मियों के जीपीएफ खाते से भी 59 लाख 75 हजार रूपए निकाल लिए। जिसके लिए फर्जी सील से लेकर एसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर घटना को अंजाम दिया था।

घटना की जानकारी होती ही मामले में एसपी पारुल माथुर ने जांच के निर्देश दिए थे। जहां सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में पहले ही प्रधान आरक्षक संजय श्रीवास्तव को गिरफ़्तार कर लिया गया है। तब से ही एएसआई मधुशीला सुरजाल फरार चल रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की महिला ओडिशा के पदमपुर में छुपी हुई है। जिसे सिविल लाइन पुलिस ने टीम बना कर मौके पर दबिश दी। जहा से आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी