रायपुर

कोरोना अपडेट :- ओमिक्रोन के खतरे के बीच संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 24 घण्टो में 69 नए संक्रमितो की पहचान,

भुनेश्वर बंजारे

रायपुर – समुचे विश्व मे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोम की दस्तक ने सभी की नींद उड़ा दी है। इस बीच नए वेरियंट के अलावा कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि दर्ज की गई है। मंगलवार को तो छत्तीसगढ़ में कोरोना विस्फोटक बनकर उभरा है। जहाँ तीन जिलों से ही 41 मरीजो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। इसके अलावा प्रदेश में बीते 24 घण्टो में 69 नए संक्रमित मरीज़ मिले है।

इस बीच 19 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए हैं। जबकि कोरबा और दुर्ग में दो मरीजो की मौत भी हुई है। मंगलवार को सबसे अधिक रायगढ़ और जांजगीर जिले में 14 -14 नए मरीज़ मिले है। तो वही रायपुर में 13,दुर्ग में 7,बिलासपुर में 9,बलौदाबाजार और बस्तर में एक एक,जशपुर में पांच सूरज पूर में 4 नए मरीज़ मिले है। इनके साथ अब प्रदेश में कुल संक्रमितो की संख्या बढ़कर 1007741 हो गई है। जबकि 993748 मरीजो के ठीक होने बाद भी प्रदेश में 393 एक्टिव केस बाकि है। वही अब तक कोरोना ने 13600 मरीजो को मौत की नींद सुलाई है।

न्यायधानी में कोरोना की वापसी, एडिशनल एसपी भी हुए पॉजिटिव..

कोरोना का काला अध्याय अब तक खत्म हुआ नही था। कि कोरोना के तीसरे वेव ने समूचे प्रदेश को मुसबित के कटघरे में ला खड़ा कर दिया है। इस बीच बेख़ौफ़ नियमो को ताक में रखकर घुमने वाले लोग कोरोना रूपी राक्षस के सैनिको की भूमिका निभा रहे है। शायद यही वजह है। कि अब बिलासपुर जिले में भी संक्रमण की गति तेज हो गई है। जिससे पुलिस महकमा भी अछूता नही रह गया है। आपको बता दे मंगलवार को जिले में 9 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। जिनमे से कोरोना ने एडिशनल एसपी के साथ 8 रहवासियों को अपने चपेट में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने स्वास्थ्य में असहज परिवर्तन के बाद सोमवार को अपना कोरोना टेस्ट (आरटीपीसीआर) टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीज अगल-अलग इलाके के रहने वाले हैं। रामा लाइफ सिटी में 60 वर्षीय महिला, मीना बाजार मुंगेली नाका में 42 वर्षीय पुरुष, कन्हैंयापारा में 19 वर्षीय युवती, सहित प्रगतिपार्क, नर्स कालोनी, रॉयल टाउन मोपका, हेमू नगर और विनोबा नगर में मरीजों की पहचान की गई है। नए मरीजो के मिलने के अब अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हजार 360 पर पहुंच गई है।

विदेश से यात्रियों के आने का सिलसिला अब भी जारी,, स्वास्थ्य विभाग कर रहा निगरानी..

कोरोना के मामले बढ़ते ही जिले में एकबार फिर विदेशो से यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहाँ हाल ही मे जर्मनी, मालदीप, संयुक्त अरब अमीरात से 13 लोग बिलासपुर लौटे हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने चंदन पार्क, रामा ग्रीन सिटी, सोनगंगा कालोनी, सहित उनके घरों पर क्वारेंटाइन कर दिया है। नए यात्रियों को मिलाकर अब तक 290 लोग विदेश से आ चुके हैं। 159 लोगों का 14 दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो गया है। 131 लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल न्यायालयीन कार्य से तौबा करने वाले बाबू पर गिरी निलंबन की गाज, आदेश की अवहेलना कर जवाब नही देने से ख... दहेज के दंश ने निगल ली फिर एक नवविवाहिता की जिंदगी...पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर के शातिर चोर जांजगीर में दे रहे थे वारदात को अंजाम.... 9.54 लाख के माल के साथ तीन आरोपी गिर... रतनपुर में युवक से चाकू की नोक पर लूट.. दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ट्रांसफर: बिलासपुर में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...एसएसपी ने जारी किए आदे... शिक्षक की शर्मनाक करतूत: दही मांगने के बहाने घर में घुसकर छात्रा से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार निलंबित सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी फिर जांच के घेरे में....डीईओ ने बनाई तीन सदस्यीय टीम