
रमेश राजपूत
![]()
बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहतराई में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर से 25 बकरियों की चोरी को अंजाम दिया है। देर शाम जब सभी नए साल के जश्न में डूबे थे, इसी दौरान चोरों ने किसान शिवकुमार पाल के घर के कोठे में रहे 25 बकरियों को चोरी कर ले गए।

जब रात में किसान की नींद खुली तो उसे बकरियों की आहट नही मिली, जब उसने देखा तो कोठे का ताला टूटा हुआ था और बकरियाँ गायब थी, मामले में पीड़ित किसान ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि लगभग 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।