कोरबा

डाँ. ए.एन.कंवर के सेवानिवृत्त होने पर प्रेस क्लब हरदीबाजार में दी विदाई

दुर्गेश मरावी

हरदीबाजार :- जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम हरदीबाजार के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग केंद्र हरदीबाजार में 27 वर्षों से पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डाँ.ए.एन.कंवर 30 जून को सेवानिवृत्त हुऐ । उनके शांत ,सौम्य ,व्यवहार के साथ ही अपने कार्य, कर्तव्य के लिऐ विभाग व गांव व लोगों के बीच जाने जाते रहे है । उनके कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य प्रणाली हमेशा सुचारु रुप से चली ,दिन हो या रात घायल व बीमार लोगों के ईलाज के लिऐ हमेशा तैयार रहते थे । उनके सम्मान में प्रेस क्लब हरदीबाजार भवन में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,उनके साथ क्षेत्र के डाँ गणेश प्रभुवा आयुष चिकित्सा अधिकारी, डाँ. टीकेंद्र वर्मा होम्योपैथी प्रभारी,सहायक डाँ. युधेश सांडे उपस्थित थे,उपस्थित सभी अतिथियों ने सर्व प्रथम राष्ट्रीय पिता माहत्मा गांधी,

माँ सरस्वती और प्रभू श्री रामचंद्र जी की पूजा अर्चना किया गया ,प्रेस क्लब के द्वारा डाँ. श्री कंवर को गुलाल का टीका लगाकर साल,श्रीफल,बुके व पेन,डायरी भेंट सम्मानित किया गया साथ ही उनके साथ आये अतिथि डाँक्टरों को भी गुलाल लगाकर, श्रीफल व पेन,डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया । डाँ.श्री कंवर ने अपने 27 वर्ष की लम्बी सेवाकाल के कार्यों के अनुभवों को साझा किया साथ ही स्थानीय लोगों की सहयोग व अपना पन की भूरी-भूरी प्रसंसा की इस दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक बाबूराम राठौर,जगदीश अग्रवाल, अध्यक्ष राजाराम राठौर,उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेंद्र सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राठौर,

आमंत्रित सदस्य प्रमोद राठौर,सक्रिय सदस्य दुर्गेश मरावी उपस्थित रहे । मंच संचालन जगदीश अग्रवाल व आभार सचिव निलेंद्र राठौर ने किया ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी