बिलासपुर

कही आप तो नही ढूंढ रहे अपने लिए विज्ञापन की दुल्हन तो हो जाए सावधान…. लुटेरी दुल्हनों का चल रहा है कारोबार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन महिलाओं के लुटेरी दुल्हन के गिरोह की ही तरह बिलासपुर जिले में भी एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी 78 वर्षीय एक व्यक्ति को 48 वर्षीय महिला ने अपने झांसे में लेकर पहले शादी की फिर कार, सोने चांदी के गहने और नगदी सहित कुल 15 लाख रुपए पर हाथ साफ कर फरार हो गई। मामले में प्रार्थी मुंशी लाल पस्टारिया पिता मनोहर लाल पस्टारिया उम्र 78 वर्ष ने वर्ष 2016 में अपनी शादी के लिए अखबार में विज्ञापन दिया था, जिसे देखकर आशा शर्मा उर्फ आरती पिता इंद्राणी शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी सागर मध्यप्रदेश ने संपर्क किया था और उसी वर्ष सामुहिक विवाह में उनका विवाह हो गया था। विवाह के बाद महिला लगभग 1 साल तक उसके साथ रही फिर विश्वास हासिल कर जमीन के दस्तावेज छुडवाने एवं विभिन्न प्रकार के बहानेबाजी कर 13,69,000 / – रू नगदी सोने चांदी के आभूषण किमती करीबन 65000 रू

व उसके स्वामित्व के अल्टो कार क्रमांक सीजी 10 एएफ 1207 किमती करीबन 100000 रू कुल जुमला करीबन 1500000 रू को वर्ष 2017 में घोखाधड़ी कर लेकर फरार हो गई है। मामले में प्रार्थी द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन आरोपियों के फरार होने से उन्हें पकड़ा नही जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण लीड मिली जिसके आधार पर सरकंडा पुलिस ने मध्यप्रदेश में तलाश शुरू की और लुटेरी दुल्हन के दो साथियों को पकड़ने में कामयाबी मिली, जिनसे कार और कुछ नगदी को बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपी आशीष शर्मा उर्फ आशीष सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 27 वर्ष और राहूल शर्मा उर्फ राहूल सिंह उर्फ ललित सिंह पिता सुभाष शर्मा उर्फ दिलीप सिंह उम्र 28 वर्ष आरोपी महिला के बेटे है। वही पतासाजी के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी महिला पहले ही धोखाधड़ी के मामले में राजस्थान पुलिस की गिरफ्त है। जिन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने कई लोगो से धोखाधड़ी की है और शादियां की है। फ़िलहाल पुलिस मामले में और पूछताछ होने पर कई मामलों का खुलासा होने की संभावना जता रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी