रतनपुर

कलेक्टर की भी नहीं सुनते पीडब्ल्यूडी के लापरवाह अधिकारी…कल से नवरात्र आरम्भ…अभी तक सड़क मरम्मत कार्य नहीं हुआ आरंभ

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- हाल ही में कलेक्टर बिलासपुर नें माता का महापर्व नवरात्र के मद्देनजर रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के साथ में अधिकारियों की बैठक लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि भैरोबाबा मंदिर से लेकर महामाया मंदिर तक की सड़क को मरम्मत कार्य नवरात्र प्रारंभ होने के पूर्व कर दिया जाय किंतु पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों नें जिला कलेक्टर सारांश मित्तर के आदेश की अवहेलना करते हुए आज दिनांक तक सड़क मरम्मत कार्य ही प्रारंभ नहीं किया गया। जबकि कल से नवरात्र आरंभ होने वाला है।

अधिकारियों की लापरवाही से नगरवासियों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।

अपने पाठकों को बता दें कि मां महामाया की धार्मिक नगरी रतनपुर इन दिनों भैरोबाबा से लेकर महामाया मंदिर चौक तक की सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं धूल के उड़ते गुबार में कुछ भी दिखाई नहीं देता ऐसे में नवरात्र पर्व पर लाखों श्रद्धालु भक्तगण माता के दर्शन के लिए आते हैं वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त रात में पदयात्रा करते हैं वह भी नंगे पैर ऐसे में इस बदहाल सड़क और प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा माता के दर्शन को आने वाले भक्तों को भुगतना होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी