बिलासपुर

पेंशन रुक जाने का झांसा देकर रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी से 6 लाख 30 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी…शातिर ठगों ने बनाया अपना शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नही ले रहे है लगातार नए नए पैंतरे लगाकर शातिर ठग लोगों को लूट रहे है ऐसा ही एक और मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र से फिर सामने आया है जिसमें ईडन कोर्ट अपार्टमेंट निवासी एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी रविन्द्र नाथ राय के साथ शातिर ठगों ने 6 लाख 30 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया है। जिसमें प्रार्थी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और बताया कि उनके मोबाइल में 14 जनवरी को सुबह अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और अपने आप को पेंशन ऑफिस से होने की बात कही और कहा कि आपका पेंशन फार्म यहाँ नही आया है, डिटेल भेजिए हम ऑनलाइन आपका पेंशन फार्म भर देंगे नही तो आपका पेंशन रुक जाएगा, शातिर ठगों के झांसे आकर प्रार्थी ने सारे डिटेल, ओटीपी भेज दिए जिसके बाद उनके बैंक अकाउंट से दो किस्तों में 6 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए, जिसका मैसेज जब उन्हें मिला तो उन्होंने बेलेंस चेक किया और इस धोखाधड़ी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोबाईल धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे...