रायपुर

कोरोना अपडेट – प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 5000 के पार, संक्रमण दर में आई भारी बढ़ोत्तरी….4 मौतें भी

भुनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में कोरोना की आंधी ने शासन प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। चंद दिनों में ही प्रदेश में कोरोना का मीटर 5000 प्लस पहुँच चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश में 5151 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 483 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार राजधानी में मंगलवार को कोरोना का प्रकोप सर्वाधिक देखने को मिला है जहां बीते 24 घंटों में 1454 नए संक्रमित ओं की पहचान की गई है

तो वही दुर्ग में 950 रायगढ़ में 596 बिलासपुर में 996 राजनांदगांव में 138 बालोद में 22 बेमेतरा में 12 कबीरधाम में 17 धमतरी में 40 बलौदा बाजार में 86 महासमुंद में 17 गरियाबंद में 12 कोरबा में 440 जांजगीर-चांपा में 255 मुंगेली में 35 जीपीएम में 14 सरगुजा में 13 कोरिया में 57 सूरजपुर में 38 बलरामपुर में 57 जसपुर में 99 बस्तर में 53 कोंडागांव में 13 दंतेवाड़ा में 69 सुकमा में 23 कांकेर में 78 नारायणपुर में 16 बीजापुर में 31 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। इधर 5151 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 23,886 हो गई है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 9.21 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वही प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 13623 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग...