बिलासपुर

सड़क हादसा :- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बार कर्मियों को रौंदा, दोनों की हुई मौत….देर रात की घटना

रमेश राजपूत


बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला चौक के पास देर रात एक सड़क हादसे में 2 बार कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारकर घसीटते हुए ले गई, जिससे एक युवक की मौके पर तो दूसरे की हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम रानीगांव निवासी मोहन देवांगन (23) श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित अमिगोज बार में मैनेजर का काम करता था। उसके गांव का ही जावेद खान (27 ) भी उसके साथ काम करता था। दोनों मंगला क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। रोज की तरह दोनों शुक्रवार देर रात बार में ड्यूटी करने के बाद रात करीब एक बजे घर जाने के लिए निकले थे,

जो रात करीब 1.30 बजे मंगला चौक के पास पहुँचे थे, इसी दौरान पीछे आकर अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और बाइक को दूर तक घसीटकर ले गई, मौके पर मोहन देवांगन की मौत हो गई वही जावेद घायल था, जिसे किसी राहगीर ने डायल 112 को कॉल कर बुलाया और सिम्स पहुँचाया गया लेकिन जावेद ने भी रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मामले में सिविल लाइन पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है जिनके द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक को पकड़ा जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...