बिलासपुर

जीआरपी एंटी क्राइम टीम की बड़ी कार्रवाई…हीराकुंड एक्सप्रेस से 4 लाख 80 हजार का गाँजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जीआरपी एंटी क्राइम टीम द्वारा फिर एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें चाम्पा स्टेशन में खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस से 4 लाख 80 हजार कीमती अवैध गाँजे को जब्त किया गया है, जिसे 2 आरोपियों द्वारा उड़ीसा से सतना तस्करी किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार जी आर पी एंटी क्राइम टीम बिलासपुर द्वारा आज चाँपा रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन हीराकुण्ड एक्स. के एसी कोच B/2 से उतारकर दो व्यक्ति अजय मिश्रा पिता-गोविंद प्रसाद ,उम्र-32वर्ष ,पता-देवरा सतना(म.प्र.) और अतुल पांडेय पिता- गंगाधर पांडेय,उम्र-25वर्ष पता-कर्रा रामनगर,सतना(म.प्र.) को कब्जे में लिया गया, जिनके पास दो ट्रॉली बैग जिसके अंदर कुल 24 किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा उड़ीसा से सतना (म.प्र.) अवैध रूप से परिवहन करते पकड़ा गया है, जिसकी क़ीमत लगभग 480000/रू आकी गई हैं, जिसमें जी.आर.पी.थाना बिलासपुर में धारा 20(B) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है, इस कार्यवाही में विशेष रूप से जीआरपी चौकी प्रभारी चाँपा ASI, बी. पाणिग्रही, प्र आर. दलसिंह ठाकुर आर. कमल द्रिवेदी व जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक ,लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...