रायपुर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए बढ़ाई गई मियाद, सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को दी राहत

रमेश राजपूत

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए धान खरीदी की तारीख को बढ़ा दिया है । मुख्यमंत्री ने आज इसकी घोषणा की है । धन खरीदी की तारीख एक सप्ताह बढ़ाई गई है । साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है । ये निर्णय किसानों के हित में लिया गया है ।

वहीं मुख्यमंत्री के इस निर्णय से किसानों में हर्ष का माहौल है गौरतलब है कि पहले 31 जनवरी तक थी धान ख़रीदी की तारीख़ दी गई थी । अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में खाद्य विभाग के कार्यों और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा की ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत पशुपालक ग्रामीणों , गौठानों से जुड़े महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 21 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की , जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2022 तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों , किसानों , भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 2 करोड़ 76 लाख रूपए का भुगतान तथा गौठान समितियों को 87 लाख और महिला समूहों को 58 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है । बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन , अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू , मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी , खाद्य सचिव टोपेश्वर वर्मा , सहकारिता विभाग के विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता , राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक निरंजन दास भी उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित,