जांजगीर चाँपा

दर्दनाक सड़क हादसा:- अनियंत्रित कैप्सूल ट्रक ने मारी बाइक को ठोकर….एक ही परिवार के 3 की मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जिसमें एक बच्चा, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। घटना कारित वाहन ने भागने के फिराक में एक साईकल सवार और एक स्कार्पियों को भी चपेट में लिया है। जिसे पामगढ़ थाना क्षेत्र में पकड़े जाने की सूचना आ रही है।

बताया जा रहा है कि पकरिया जंगल में आरोपी ड्राईवर वाहन छोड़कर फरार हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार शिवीनारायण की ओर से तेज गति से आ रहे कैप्सूल वाहन ने पामगढ़ की ओर से जा रहे बाईक सवार तीन लोगों को शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद के करीब चपेट में लिया जिससे बाईक में सवार ओम बेसवर भैना, उम्र 25 वर्ष, गिर्दी भैना उम्र 45 वर्ष, एवं रामेश्वर भैना उम्र 12 वर्ष, निवासी रिंगनी (शिवरीनारायण) की मौके पर ही मौत हो गई।

ये तीनों पारिवारिक कार्यक्रम में मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी के ग्राम जैतपुर ससुराल गये हुए थे जहॉ से वापस रिंगनी (शिवरीनारायण) लौट रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद कैप्सूल चालक ने भागने के फिराक में एक साईकल सवार और एक स्कार्पियो को भी चपेट में लिया हालांकि इस दौरान बड़ी घटना नही घटी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाकारित वाहन को पकरिया के जंगल में छोड़कर आरोपी ड्राईवर फरार हो गया है फिलहाल पामगढ़ पुलिस ने दुर्घटनाकारित कैप्सूल वाहन को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राईवर की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...