बिलासपुर

बिलासपुर:अरपा नदी में पिकनिक मनाने गए…मां-बेटे की डूबने से मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर- में रविवार दोपहर पिकनिक मनाने गए टीचर मां-बेटे की अरपा नदी में डूबने से मौत हो गई। शिक्षिका अपने पति, बहन-दामाद और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए अरपा लोफंदी में निर्माणाधीन ब्रिज के पास पिकनिक मनाने गए थे। मां-बेटे नदी पार करते समय गहराई में समा कर डूब गए। उन्हें तैरना नहीं आता था। इस घटना के दौरान ही कुछ दूर में एक अन्य परिवार की महिला व बच्चे भी डूब गए थे। जिन्हें बचा लिया गया।जानकारी के अनुसार जरहाभाठा निवासी अनिल मसीह जमीन खरीद-बिक्री का काम करते हैं। उनकी पत्नी स्मिता लाल जरहाभाठा के राजीव गांधी चौक स्थित नवीन प्राथमिक शाला में टीचर थीं।

अनिल का साढू भाई सौरभ लाल मार्क अस्पताल में काम करता है और साली पिंकी भी नर्स है। दोनों परिवार के बच्चों को लेकर सभी पिकनिक मनाने के लिए लोफंदी स्थित अरपा नदी में बन रहे पुल के पास गए थे। पति अनिल और परिवार के अन्य सदस्य नदी पार कर बने टापू में बैठकर खाने की तैयारी कर रहे थे। घटना करीब 3.30 बजे की है। इधर पीछे-पीछे स्मिता व उनका बेटा आदेश अरव लाल (14) नदी पार कर टापू तरफ जा रहे थे। तभी दोनों अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर अनिल उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। लेकिन, तब तक स्मिता और उनका बेटा डूब गए थे। किसी तरह गहराई से उन्हें बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी।

डूबते हुए मां-बेटे को पति ने बचाया
बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान ही प्रियंका कश्यप अपने पति व अन्य लोगों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। जहां पर स्मिता लाल अपने बच्चे के साथ डूब रहीं थी। वहां से कुछ दूर प्रियंका अपने बच्चे को लेकर गई थी। अचानक गहराई आने से दोनों डूबने लगे। उनके चिल्लाने पर प्रियंका के पति वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़कर बाहर निकाल लिया।
बिलख-बिलखकर रोने लगे परिजन्र,

CIMS भेजा गया दोनों शव

इस घटना के बाद स्मिता लाल व उनके बच्चे को गहराई से निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ा। इस दौरान उनकी बहन पिंकी और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया, तब परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। मां-बेटे की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया।

घर का इकलौता चिराग था आवेश

इस हादसे के बाद CIMS में भी परिजन के रो-रोकर बुरा हाल था। दरअसल, आवेश अरव परिवार का इकलौता और लाडला बेटा था। एक साथ मां-बेटे की मौत से घर के साथ ही मोहल्ले में भी मातम छा गया है। आवेश के बड़े पिता संदीप मसीह ने बताया कि इस घटना से उनका सब कुछ छीन गया है।
अवैध उत्खनन के चलते गई जान
बताया जा रहा है कि लोफंदी के जिस जगह पर मां-बेटे की मौत हुई है। वहां रेत माफिया अरपा नदी में अवैध उत्खनन करते हैं। बेतरतीब खुदाई के चलते अरपा नदी गहरा हो गया है और वहां बड़े-बड़े पत्थर भी इसके चलते उस घाट को पत्थर घाट भी कहा जाता है। आरोप है कि रेत माफियाओं के अवैध खुदाई के चलते ही मां-बेटे की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...