बिलासपुर

बिलासपुर:दुकान के अंदर ही व्यवसाई की गला रेत,कर दी गई निर्मम हत्या,, चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-न्यायधानी में क्राइम का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसी कड़ी में सोमवार को हुए, दुकान संचालक के हत्या से चकरभाठा थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसदा निवासी भगतराम कौशिक गांव में ही किराना दुकान चलाता था। घर से कुछ दूर में ही उसकी किराने की दुकान है। वह हमेशा अपनी किराना दुकान में ही सोया करता था। रविवार रात को भी वह खाना खाकर 10 बजे दुकान में सोने चला गया था।

इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। जब सुबह ग्राहक दुकान समान लेने पहुँचे। तब दुकान का ताला खुला हुआ था। पर शटर बन्द था। काफी देर बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। जब वह मौके पर पहुँचे तो तब उन्होंने भगतराम की लाश खून से लथपथ हालत में देखी। उन्होंने देखा कि उसके मुंह में शराब की शीशी ठूस दी गई है। आस – पास खून ही खून दिखाई दे रहा है।

गले में किसी धारदार हथियार से वार के निशान थे जिससे अंदाज लगाया जा रहा है। कि कोई अज्ञात हत्या करने की नीयत से दुकान में घुसकर हत्या कर मौके से फरार हो गया है। इधर मामले में स्थानीय पुलिस के आला अफसरो मौके पर पहुँच जाच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...