बिलासपुर

जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुँचे फरियादी… सीपत और मस्तूरी से भी पहुँचे लोग, रखी अपनी अपनी समस्याएं, एनटीपीसी में नौकरी तो किसी ने की सरपंच की शिकायत,

उदय सिंह

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे और एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने लोगों की समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज रिस्दा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरपंच गौरव सिंह चंदेल के विरूद्ध ज्ञापन सौंपने हुए मामले में उचित कार्यवाही की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि वे ग्राम रिस्दा में लगभग 40 से 50 सालों से शासकीय भूमि पर मकान बनाकर निवासरत है। वर्तमान सरपंच उस भूमि पर तालाब निर्माण करवाना चाहते है। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत मस्तुरी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश है। सकरी तहसील के ग्राम पंचायत देवरीकला निवासी हरीशंकर साहू ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक द्वारा किये जा रहे गड़बड़ी की शिकायत की। संचालक द्वारा हितग्राहियों को केवल शक्कर का वितरण किया गया एवं चावल अगले माह ले जाने की बात कहीं गई। कलेक्टर ने मामले को खाद्य नियंत्रक अधिकारी को सौंपा। बरतोरी निवासी निर्मला डहरिया ने जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर मोटराइज्ड ट्रायसायकल दिलाने की मांग की।

निर्मला ने बताया कि वह एक पैर से विकलांग है जिससे उन्हें आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को मामले को सौंपते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। सीपत निवासी कुशल रजक ने एनटीपीसी में चल रही भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत नौकरी दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया के एनटीपीसी सीपत द्वारा उनकी 1.06 एकड़ जमीन अधिगृहित की गई थी। दस्तावेज जमा करने में देरी होने के कारण कुछ माह पूर्व भर्ती प्रक्रिया से उन्हें बाहर कर दिया गया था। प्रकरण को एसडीओ मस्तुरी देखेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...