बिलासपुर

आखिरकार सूदखोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, अधिक ब्याज वसूलने और प्रताड़ित करने का था आरोप….कई दस्तावेज भी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– सूदखोरी के मामले में आखिरकार सिटी कोतवाली पुलिस ने कुख्यात सूदखोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में कोरे स्टाम्प सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज को जब्त किया है, जिसके माध्यम आरोपी द्वारा करोड़ो के ब्याज की वसूली की गई है। मामले में प्राप्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है जिससे यह खुलासा हुआ है, सूदखोर सचिन गोरख के पास अभी और भी दस्तावेज़ है।

रेलवे कर्मचारीयो को बनाया निशाना

सूदखोर सचिन ने 300 से भी अधिक रेलवे कर्मचारियों को अपनी जाल में फंसाया है, जिनसे अब तक करोड़ो की वसूली कर चुका है, शासकीय कर्मचारियों को फंसा कर उन्हें कोर्ट से नोटिस भेजना उन्हें प्रताड़ित कर पैसे वसूलने का काम कर रहा था, पुलिस को मामले में 1 करोड़ की वसूली किये जाने के साथ ही 10 करोड़ रुपए का यह गोरखधंधा होने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई किये जाने की बात कही है।
कल हुआ था मामला दर्ज

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक सूदखोर की धमकियों और प्रताड़ना से त्रस्त हो कर पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें प्रार्थी तारक्लेन तोपनो निवासी शोभा विहार हेमुनगर ने बताया था कि वह रेलवे में कर्मचारी है और उसने एक साल पहले टिकरापारा निवासी सचिन गोरख से 3 लाख रुपए 2 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे, जिसे उसने ब्याज सहित लौटा दिए है, इसके बाद भी उसके द्वारा अब 10 प्रतिशत ब्याज की दर से 21 लाख रुपए की मांग की जा रही है और रोजाना प्रताड़ित करते हुए धमकियां दी जा रही है, इसके अलावा सूदखोर ने उसकी कार को भी अपने कब्जे में लेकर अपने नाम करवा लिया है। लगातार सूदखोर की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या करने का भी मन बना लिया है, लिहाज़ा उसने अपने साथ ही और बहुत से रेलवे कर्मचारियों को सूदखोर के चंगुल से बचाने की गुहार पुलिस से लगाई थी।
error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ...