मरवाही

मरवाही वन मंडल क्षेत्र में हाथियों का उत्पात…एक ग्रामीण को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

रमेश राजपूत मरवाही – मरवाही से 15 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत कटरा के अंतर्गत ग्राम कटरा एवं केरहा टोला के बीच में हाथियों के एक दल ने दशगात्र में शामिल होने आए एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पिता राम विशाल उम्र 50 वर्ष चैनपुर,मनेन्द्रगढ़ नगर जिला बैकुंठपुर का निवासी था। वह रिश्तेदारी में दशगात्र एवं शादी कार्यक्रम में कटरा आया हुआ था। हाथी देखने के लालच में ग्राम कटरा एवं केरहा टोला के बीच में नदी के नीचे तक उतर गया। हाथियों के एकाएक दौड़ाने के कारण वह भाग नहीं सका और हाथी ने अपने सूंड से पकड़ कर उसको पटक कर रौंद दिया। जिसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।घटना दोपहर बाद साढ़े तीन बजे की है।इसमें एक बड़ा हाथी एवं उसका बच्चा शामिल है।अभी भी हाथी कटरा के पास जंगलों में घूम रहे हैं। वन विभाग का अमला हाथियों के पास जाने से लोगो को रोकने का प्रयास कर रहे है। हाथियों के पास कोई ना जाये ऐसी भी अपील की जा रही है, वही केरहाटोला के आसपास हाथियों के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। पूर्व में भी घटना स्थल से ऊपर सुकुल यादव के घर मे हाथियों के दल के द्वारा घरों को तोड़ फोड़ की गई थी एवं धान को खाया गया था। वही क्षेत्र में हाथियों के रहने के कारण आसपास के गाँव कटरा, दर्रीटोला, केरहाटोला, ढपनिपानी मे लोग रात को जाग कर रखवाली कर रहे है

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...