महासमुंद

छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप…137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी बरामद,

रमेश राजपूत

महासमुंद– छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स महासमुंद और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 137 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दो कारें, सात मोबाइल फोन और नगद रकम भी जब्त की गई है। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य 74 लाख 88 हजार 400 रुपये बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक मारुति सुजुकी ईको क्रमांक OD19T6003 और उसके पीछे टोयोटा कार क्रमांक MH01BK4102 में अवैध गांजा लेकर तस्कर महासमुंद की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल में नाकाबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन पहुंचते ही उन्हें रोककर पूछताछ की गई। जांच के दौरान टोयोटा कार की डिक्की और पिछली सीट में प्लास्टिक बोरियों में गांजा छिपाकर रखा हुआ मिला।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के अंगुल जिले से लोड कर महाराष्ट्र के अकोला जिले तक ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों में 4 ओडिशा और 4 महाराष्ट्र के निवासी हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी (दो)(सी) और 29(1) के तहत मामला दर्ज कर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम किया है। अधिकारियों के अनुसार यह पूरी कार्रवाई महज 48 घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन के रूप में अंजाम दी गई, जिससे गांजा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को ध्वस्त कर दिया गया। महासमुंद पुलिस ने इस कार्रवाई को वर्ष 2026 की बड़ी उपलब्धि बताया है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में कुल 2683.141 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत लगभग 13 करोड़ 41 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है। इस दौरान कुल 110 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 77 आरोपी छत्तीसगढ़ के बाहर के हैं।पुलिस अधीक्षकों ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क पर सख्त प्रहार किया जाएगा। ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई इस बड़ी कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जप्त सम्पत्तीः-

01. 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये।
02 . परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन
(1) टोयटा कार क्रमांक MH01BK4102 कीमती 4 लाख रूपये
(2) मारूती सुजुकी ईको कार क्रमांक OD19T6003 कीमती 2 लाख रूपये
03. 07 नग मोबाईल कीमती 27,000 रूपये, व नगदी रकम 11,400/-रूपये
कुल जुमला 74,88,400/- रूपये

बैकवर्ड लिंक –

(जहां से गांजा लिया गया ,जिला अंगुल ओडिशा)

गिरफ्तार आरोपियो का नाम-

01. शिवा साहू पिता विश्वनाथ साहू उम्र 40साल साकिन एवं थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा
02. बुधु भूतिया पिता धोबा भूतिया उम्र 29 साल साकिन छेन्दीपदा थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा

परिवहनकर्ता

01. महिला निलो फार शफी पति मो0शफी उम्र 40 साल साकिन फिलदोस कॉलोनी मोतीवाल थाना अकोटफेल जिला अकोला महाराष्ट्र
02. सुल्तान खान पिता समरोज खान उम्र 34 साल साकिन पंजरापुल दिन क्यूरी रोड थाना टाम्बे जिला चेम्बूर महाराष्ट्र,
03. नरोत्तम बेहरा पिता गोविन्द बेहरा उम्र 40 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उडिसा
04. सुशील साहू पिता निलंकठ साहू उम्र 34 साल साकिन बहालसाही थाना छेन्दीपदा जिला अंगुल उड़ीसा

फॉरवर्ड लिंक

(जहां गांजा लेकर जाना था ,डेस्टिनेशन प्वाइंट जिला अकोला महाराष्ट्र)

01. दिलशाद खान पिता शाहिब खान उम्र 33 साल साकिन चन्नी डोरिया थाना अमौर जिला पुर्णिया बिहार
02. शेख जब्बार पिता शेख जफफार उम्र 27 साल साकिन ‍फिरदोस कालोनी मोतीवाल थाना अकोटपेल जिला अकोला महाराष्ट्र

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,