बिलासपुर

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी… विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – संगठन शिक्षा प्रकोष्ठ में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विकास चंद्रमौली शर्मा को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण, निरंतर सक्रियता और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक संगठन की विचारधारा और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा तथा जनसंपर्क और संवाद को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विकास चंद्रमौली शर्मा ने इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को डिजिटल मंचों पर और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...