रतनपुर

ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में…पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पत्नी की मौत हो गई वही पति गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलखा (बेलतरा) निवासी रामायण कश्यप उम्र 55 वर्ष गुरुवार सुबह लगभग 9,30 बजे के आसपास अपनी पत्नी गीता कश्यप उम्र 52 वर्ष को लेकर अपने मोपेड बाइक क्र. CG 12 BU 9771 में सवार होकर बेलतरा की ओर जाने के लिए निकले थे

जैसे ही नेशनल हाईवे 130 में चढ़े बिलासपुर की ओर से कोरबा तरफ जा रही ट्रेलर क्र. CG 12 AU 2454 ने पीछे से अपनी चपेट में ले लिया मोपेड के पीछे बैठी पत्नी गीता कश्यप ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गई और उसकी घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई

वही मोपेड चालक पति रामायण घायल हो गए जिसे आसपास के राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 108 और डायल 112 को दी मौके पर पहुंची डायल 108 से घायल रामायण कश्यप को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया

जहां से गंभीर चोट लगने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। वही ट्रेलर चालक ट्रेलर को घटनास्थल में छोड़ मौके से फरार हो गया है सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस ने महिला की शव को पोस्टमार्टम में भेज फरार ट्रेलर चालक की पता तलाश में जुड़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर...