बिलासपुर

युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे… मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने झपटमारी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल, नगदी, पर्स तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से शिव टाकिज चौक स्थित होटल जीत कांटिनेंटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पर्स में वीवो Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नगद तथा अलमारी की चाबी रखी हुई थी। घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध के हुलिए के आधार पर लगातार तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने टिकरापारा निवासी 20 वर्षीय सौरभ पासी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया पर्स, मोबाइल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG10/AP 2103 जब्त कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,