बिलासपुर

गांधी जयंती पर होगा फिल्म गांधी का सभी जगह निशुल्क प्रदर्शन , बच्चों को दिखाई जाएगी फिल्म

डेस्क

आज की पीढ़ी गांधी से वाकिफ नहीं है। सोशल मीडिया की बहस ने गांधी वर्सेस गोड़से को जीवित कर दिया है।एक बड़ा वर्ग गोडसे समर्थक बन चुका है । आजकल गांधीजी के कई सिद्धांत सिद्धांतों पर बहस होती है। आज की पीढ़ी आंख मूंद कर गांधी जी को महात्मा मानने को तैयार नहीं। इसीलिए नई पीढ़ी पर गांधी जी का वही पुराना जादू चलाने की मकसद के साथ प्रशासन द्वारा कई तरह से प्रयास किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी गांधीजी के कार्यकलाप उनके विचारधारा और सिद्धांतों को समझे। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर 2019 को जिला मुख्यालय, सभी तहसील एवं विकासखंड मुख्यालय स्थित सिनेमाघरों में गांधी फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है।
बिलासपुर जिला मुख्यालय में भी स्कूली बच्चों को गांधी फिल्म निःशुल्क दिखाया जायेगा। लखीराम अग्रवाल आॅडिटोरियम में शाम 5 बजे से यह फिल्म दिखाई जायेगी। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग द्वारा गांधी फिल्म देखने हेतु अधिक से अधिक स्कूली बच्चों को प्रेरित करने कहा।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...