बलौदाबाजार

दो दिनों से लापता दोनों बच्चों की खेत में मिली लाश, पत्थर से कुचलकर की गई है नृशंस हत्या…. पुलिस जुटी जाँच में

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार – जिले चकरबाय गांव से पिछले 48 घंटे से लापता दो मासूम बच्चों की आज खेत में लाश मिली है। दोनों बच्चों की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा दोनों बच्चों की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस मर्ग कायम कर बच्चों का शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार चकरबाय गांव निवासी लवेंद्र और शौर्य चेलक पिछले 48 घंटे से लापता थे। बच्चों की उम्र 6 और 7 साल की है, जो पड़ोसी थे। बताया गया कि कल ये अपने घर के बाहर खेल रहे थे वहां से गायब हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई घंटों बाद भी जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने गांव और आसपास परिचितों के घर खोजबीन की। जब वो नहीं मिले तो थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी थी। वहीं, आज दोनों बच्चों की लाश खेत में पाई गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...